Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में बदला मौसम , पहाड़ी इलाकों में हुई झमाझम बारिश
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में बदला मौसम , पहाड़ी इलाकों में हुई झमाझम बारिश

उत्तराखंड में मई में तेवर दिखा चुकी गर्मी जून के पहले सप्ताह में थोड़ी राहत दे रही है। तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस पास के क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं, धाम में तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। उधर, माैदानी इलाकों में भी आज भी बढ़ते पारे ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी में भी शाम को बारिश शुरू हो गई।

वहीं, कर्णप्रयाग में आए भयंकर तूफान ने जमकर कहर बरपाया। आंधी से कई पेड़ धराशायी हो गए और कई मकानों की छतें उड़ गईं। नारायणबगड़ ब्लॉक के पाली गांव में फतेहसिंह नेगी के मकान की छत पर लगे टिन आंधी से उखड़ गए हैं।

आज दून में चलेंगी तेज हवाएं

आज राजधानी दून में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहां का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles