Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने किया सीएम आवास का घेराव
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने किया सीएम आवास का घेराव

नैनीताल में नाबालिग के साथ हुए दुराचार समेत प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

उत्तराखण्ड में लगातार बढ रहे महिलाओं के उपर हो रहे आपराधिक मामलों को लेकर महिला कांग्रेस ने सोमवार को सीएम आवास का घेराव किया। महिला कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखण्ड में महिलाओं के उत्पीड़न शारीरिक शोषण जैसे मामले लगातार आ रहे है। किन्तु महिला सुरक्षा के मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

राजधानी में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास कूच किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता न्यू कैंट रोड पर एकत्रित हुई. जिसके बाद प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में जैसे ही मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए महिलाएं आगे बढ़ी तो पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। गुस्साई महिलाओं ने सरकार के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार को जमकर घेरा।

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के पास ही भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए अपना आक्रोश दर्ज कराया। इधर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार महिलाओं और बेटियों के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है।

ज्योति रौतेला का कहना है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला सिर्फ अपराधी होता है, लेकिन नैनीताल में हुई रेप की घटना को धर्म विशेष से जोड़ा जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नौ हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पहले पायदान पर पहुंच गया है, लेकिन राज्य सरकार महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसको लेकर सांेमवार को महिला कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles