Home उत्तराखंड न्यूज़ इंडियन आइडल विजेता व गायक पवनदीप सड़क हादसे में घायल
उत्तराखंड न्यूज़चंपावतदेहरादून

इंडियन आइडल विजेता व गायक पवनदीप सड़क हादसे में घायल

उत्तराखंड के चंपावत जिले के सिलेन टॉक निवासी पवनदीप राजन न सिर्फ एक मशहूर गायक हैं, बल्कि उत्तराखंड सरकार ने उन्हें राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया हुआ है। हादसे की खबर से उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों में चिंता का माहौल है।

इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गजरौला के पास हुई, जहां उनकी कार हाईवे पर सीओ कार्यालय के सामने खड़े एक कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवनदीप अपने साथी अजय महर और चालक राहुल सिंह के साथ चंपावत से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। तड़के करीब 2ः30 बजे उनकी कार गजरौला में हादसे का शिकार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। तीनों को तत्काल निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया है।

पवनदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर अस्पताल के अंदर से एक फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ-पैर प्लास्टर में बंधे हैं। अभी तक उनकी ओर से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुई है, लेकिन नजदीकी सूत्रों के अनुसार उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...