Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ खाई में गिरी बारातियों की बोलेरो, 3 की मौत, 4 घायल
उत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

खाई में गिरी बारातियों की बोलेरो, 3 की मौत, 4 घायल

नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो में करीब 7 लोग सवार थे, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles