Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ करन माहरा के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सकुशल सम्पन्न
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनरुद्रप्रयाग

करन माहरा के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सकुशल सम्पन्न

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम के द्वितीय चरण की यात्रा आज पूजा अर्चना के बाद सकुशल सम्पन्न हो गई। मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विश्व सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र श्री केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के साथ छेड़-छाड़ करते हुए नई दिल्ली में केदारनाथ शिला ले जाकर सदियों पुरानी वैदिक एवं सनातनी परम्पराओं को तोड़ते हुए मंदिर के नाम पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ज्योर्तिलिंग की स्थापना कर समस्त हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ किये जा रहे खिलवाड के विरोध में हरकी पैडी हरिद्वार से श्री केदारनाथ तक आयोजित पद यात्रा (श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा) को अत्यधिक वर्षा के चलते यात्रा मार्ग में आई दैवीय आपदा के बाद भी आज सकुशल रूप से केदारनाथ जी में सकुशल समापन किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने श्री केदारनाथ को बांटने का काम किया है। उससे सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि श्री केदारबाबा का अनादर करना भाजपा को बहुत मंहगा पडेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आये जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। आज केदारनाथ जी के आशीर्वाद से हमारी यात्रा संपन्न हो गई अब कांग्रेस बीजेपी केदारनाथ धाम की जनता के सामने लगातार उजागर करती रहेगी।

यात्रा मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कल रात्रि अध्यक्ष करन माहरा व सभी वरिष्ठ साथियों ने केदारनाथ जी की संध्या-आरती में भाग लिया। आज प्रातः श्री केदारनाथ में जलाभिषेक एवं पूजा करने के बाद भगवान बाबा भैरवनाथ के मंदिर दर्शन किए व बाबा भैरवनाथ से भाजपा को सद्बुद्धि व प्रदेश व समस्त के विश्व कल्याण की अर्जी लगाई। केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों ने अपनी समस्याओं व प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किए छल के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में केदारनाथ तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगलान, संतोष त्रिवेदी, गणेश तिवारी, आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक रंजीत रावत, ललित फर्सवाण, मीडिया प्रभारी अभिनव थापर, कुंवर सजवान, प्रदीप थपलियाल, यात्रा संयोजक राजपाल बिष्ट, जयेन्द्र रमोला, गोदावरी थापली, मोहित उनियाल, राकेश नेगी, राकेश राणा, पिया थापा, गिरीश पपनै, नवनीत सती, शीशपाल बिष्ट व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles