Friday , 4 September 2026
Home पर्यटन समाचार केदारनाथ में होगे विंटर स्पोर्ट
पर्यटन समाचार

केदारनाथ में होगे विंटर स्पोर्ट

Mr Rakesh Sharmaमुख्य सचिव राकेश शर्मा ने कहा है कि केदारनाथ में विंटर गेम्स कराए जाने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। वर्तमान में केदाननाथ में जो अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उसका अधिक से अधिक कैसे उपयोग किया जाए इस रणनीति के तहत विंटर गेम्स की संभावाओं पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जल्द अमल किया जाएगा।

वर्तमान में चारधाम यात्रा में अब तक 7.5 लाख तीर्थयात्री आ चुके हैं जो कि अच्छे संकेत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में चार धाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो सके इसके लिए सड़क निर्माण के लिए केंद्र ने करीब 12 हजार करोड़ रूपए की कार्ययोजना स्वीकृत कर दी है। केंद्र की ओर से इस पैकेज की शीघ्र घोषणा की जाएगी। आगामी सात आठ वर्ष में योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

इसके तहत प्रत्येक वर्ष चारधाम यात्रा मार्ग पर करीब 1200 करोड़ रपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारधाम में पुनर्निर्माण के लिए केंद्र की ओर से जो पैकेज स्वीकृत किया गया था। उसके अनुसार सभी स्वीकृत योजनाओं में कार्य शुरू हो चुका है। विशेष तौर पर केदारनाथ के लिए स्वीकृत सभी योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा योजना का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार के साथ ही अंतरिक सेवाओं को सुगम बनाने के लिए पीपीपी मोड में कार्य किया जा रहा है वर्ष 2017 तक राज्य में करीब 60 हेलीपैड व चार एयर स्ट्रिप तैयार हो जाएंगे। चार हेलीकॉप्टर व दो हवाई जहाज के साथ जो कंपनी हमें उपलब्ध कराएगी वह पूरे राज्य में कहीं भी अपने सेवाएं दे सकेगा।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles