Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड चित्रकला में महेंद्र व निबंध में सावी प्रथम
अतुल्य उत्तराखंड

चित्रकला में महेंद्र व निबंध में सावी प्रथम

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान रमसा के तहत जीआइसी हरबर्टपुर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित किया गया, जिसमें आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में राउमावि अंबाड़ी के महेंद्र वर्मा और निबंध प्रतियोगिता में जीआइसी हरबर्टपुर की सावी रोहिला अव्वल रहे।

विज्ञान मेले का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सिंह बत्र्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेला आयोजित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करना है। इससे बच्चों के मन में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। विज्ञान क्विज में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमावाला के मनीष नौटियाल प्रथम, जीआइसी बरोटीवाला की ज्योति द्वितीय व जीआइसी हरबर्टपुर के अमित प्रसाद डिमरी तृतीय रहे। क्रियाकारी मॉडल प्रतियोगिता में जीआइसी हरबर्टपुर की गुरमीत प्रथम, जीआइसी सोरणा-डोभरी के निशांत गर्ग द्वितीय व जीआइसी बाड़वाला के अमन अली तृतीय स्थान पर रहे। स्थिर मॉडल प्रदर्शनी में राउमावि जस्सोवाला के नीरज, जीआइसी बाड़वाला की प्रीति भंडारी और जीआइसी हरबर्टपुर की प्रियंका चौहान क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान ड्रामा में राउमावि बद्रीपुर प्रथम, जीआइसी हरबर्टपुर द्वितीय व जीआइसी बरोटीवाला तृतीय रहे। विज्ञान ड्रामा जल व पर्यावरण संरक्षण पर आधारित था। निबंध प्रतियोगिता में जीआइसी हरबर्टपुर की सावी रोहिला प्रथम, जीआइसी होरावाला के आयुष द्वितीय और जीआइसी हरबर्टपुर के अमित प्रसाद डिमरी तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में राउमावि अंबाड़ी के महेंद्र वर्मा प्रथम, जीआइसी हरबर्टपुर की अर्चना तोमर द्वितीय व मधु कश्यप तृतीय रही। विजेताओं को प्रधानाचार्य और क्षेत्र शिक्षा अधिकारी आरएस राणा ने पुरस्कृत किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक संजय गर्ग ने बताया कि विज्ञान मेले में ब्लॉक के 15 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों के 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 17 फरवरी को जीजीआइसी राजपुर रोड देहरादून में जिला स्तरीय विज्ञान मेले में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में देवयानी शर्मा, शकिला बानो, अरविंद नेगी, श्याम बाबू गुप्ता, उदयराज सिंह, रमेश सैनी, मोहन पाल व रेणू शामिल थे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles