Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड पाकिस्तानी जायरीनों का जोरदार स्वागत
अतुल्य उत्तराखंड

पाकिस्तानी जायरीनों का जोरदार स्वागत

कलियर के सालाना उर्स में आए 179 पाकिस्तानी जायरीनों का रुड़की रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। प्रशासनिक टीम के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने भी उनका खैरमकदम किया। सात बसों के जरिए इन जायरीनों को कलियर तक पहुंचाया गया। पाकिस्तानी जायरीन प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय वाशिंदों की आवभगत से बेहद खुश नजर आए।

कलियर के सालाना उर्स में इस बार 200 पाकिस्तानी जायरीनों के आने की सूचना प्रशासन को मिली थी। इसके चलते रुड़की रेलवे स्टेशन पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का शुक्रवार की सुबह ही जमावड़ा लग गया। लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन से जैसे ही पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था उतरा तो स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पाकिस्तानी जायरीनों का नेतृत्व अरशद तबस्सुम व सब लीडर अब्दुल गफ्फार ने किया। इसके बाद प्रशासन की ओर से एएसडीएम अरविन्द पांडे, तहसीलदार देवेन्द्र सिंह नेगी, अपर तहसीलदार अबरार हुसैन, रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नेतराम, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर, शायर अफजल मंगलौरी, सलीम खान व हाजी इकबाल आदि ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात पाकिस्तानी जायरीनों को सात रोडवेज बसों के जरिए कलियर तक भेजा गया।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles