Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के तीन अफसरों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

उत्तराखंड के तीन अफसरों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड के रहने वाले तीन लेफ्टिनेंट जनरलों को सेना में अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। नए साल में ये तीनों अफसर अपनी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल लेंगे।

सेना में डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) पद पर अभी पौड़ी निवासी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट डीजीएमओ हैं। लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट को अब 15 कार्प का कमांडर बनाया जा रहा है। 15 कार्प का मुख्यालय श्रीनगर में है। यह कोर्प उत्तरी कमान की सबसे महत्वपूर्ण कोर्प मानी जाती है।

सेना के सूत्रों के अनुसार, नए डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैहान होंगे। वह भी पौड़ी के रहने वाले हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चैहान अभी 3 कार्प कमांडर हैं। सूत्रों के अनुसार इस महीने के अंत तक लेफ्टिनेंट जनरल चैहान नए डीजीएमओ के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।

उत्तराखंड मूल के लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नेगी अभी 2 कार्प के कमांडर हैं। इसका मुख्यालय अंबाला में है। उन्हें स्ट्रैजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) का कमांडर बनाया जा रहा है। इस कमान को स्ट्रैजिक न्यूक्लियर कमांड के रूप में भी जाना जाता है। यह न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (एनसीए) का हिस्सा होती है। खास बात यह है कि तीनों अधिकारी गोरखा रेजीमेंट से हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड के जो लोग अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा रहे है वह हैं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, प्रधानमंत्री के सचिव भास्कर खुल्बे, एनटीआरओ के चेयरमैन आलोक जोशी, रॉ प्रमुख अनिल धस्माना, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी, कोस्ट गार्ड प्रमुख राजेंद्र सिंह, सेंट्रल बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी, अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल एडमिरल डीके जोशी और एयर इंडिया के सीएमडी प्रदीप सिंह खरौला आदि शामिल हैं।

– हिल-मेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...