Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ के योगी का सम्मान
उत्तराखंड न्यूज़

पहाड़ के योगी का सम्मान

Aditya Nath with NSAउत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे योगी आदित्यानाथ ने नई दिल्ली में भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। अजीत डोभाल के घर में हुई यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर दोनों लोगों के बीच कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। अजीत डोभाल और योगी आदित्यानाथ के बीच हुई इस मुलाकात को आंतरिक सुरक्षा के मामले में काफी अहम माना जा सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने जब से उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है तब से लेकर अभी तक यहां पर कई जगहों में स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति ने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाये। इसके अलावा उन्होंने सरकारी दफ्तरों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को लेकर काम करेगी। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ की कुछ ही महीनों के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से दो बार मुलाकात हो चुकी है और दोनों नेताओं ने राज्य के मसलों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर अजीत डोभाल द्वारा योगी आदित्यानाथ को हिलरत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर रॉ के चीफ अनिल धस्माना और हिल मेल के मानद सलाहकार मनजीत नेगी भी मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनएसए अजीत डोभाल और राॅ के चीफ अनिल धस्माना को लखनऊ आने का भी निमंत्रण दिया।

हिल-मेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...