Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 230

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

सबसे ताकतवर नौकरशाह बने एन.एस.ए. अजीत डोभाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाक-कान कहे जाने वाले डोभाल को स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप का मुखिया बना दिया गया है। अब एसपीजी में कैबिनेट सचिव उन्हें रिपोर्ट करेंगे। हिल-मेल ब्यूरो, नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वस्त माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाक-कान कहे जाने वाले डोभाल को स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप का मुखिया बना दिया गया है। अब एसपीजी में कैबिनेट सचिव उन्हें रिपोर्ट करेंगे।

हिल-मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वस्त माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल का कद और बढ़ गया है। जिम्मेदारियों में हुए बड़े बदलाव के बाद अब एनएसए डोभाल को स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप (सामरिक नीति समूह) यानी एसपीजी का मुखिया बना दिया गया है। अब एसपीजी की अगुवाई कैबिनेट सचिव की जगह एनएसए करेंगे और कैबिनेट सचिव उन्हें रिपोर्ट करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डोभाल देश के सबसे शक्तिशाली नौकरशाह बन गए हैं।

डोभाल का पद इसलिए ‘शक्तिशाली’ माना जा रहा है, क्योंकि स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप में नीति आयोग को भी शामिल कर लिया गया है। इसके सदस्यों में कैबिनेट सचिव, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, तीनों सेनाओं के प्रमुख, आरबीआई के गवर्नर, विदेश सचिव, गृह सचिव, वित्त सचिव और रक्षा सचिव शामिल हैं। इसके अलावा रक्षा उत्पादन एवं आपूर्ति विभाग के सचिव, रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार भी इस ग्रुप के सदस्य हैं। साथ ही राजस्व विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग के सचिव तथा खुफिया ब्यूरो के प्रमुख भी इस पैनल में शामिल हैं।

एनडीए के पहले कार्यकाल के दौरान बाहरी, आंतरिक और आर्थिक सुरक्षा के मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की मदद के लिए वर्ष 1999 में एसपीजी का गठन किया गया था। तब कैबिनेट सचिव को इसका प्रमुख बनाया गया था। पिछले महीने जारी अधिसूचना और 8 अक्टूबर को प्रकाशित गजट के अनुसार अब एनएसए एसपीजी के चेयरमैन होंगे। पहले इसमें 16 सदस्य होते थे और अब 18 सदस्य होंगे। इसमें कैबिनेट सचिव और नीति आयोग के उपाध्यक्ष को दो नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।

गजट के अनुसार, जरूरत पड़ने पर अन्य मंत्रालयों एवं विभागों के प्रतिनिधियों को एसपीजी की बैठक में बुलाया जा सकता है। उनके निर्देश पर ही एसपीजी की बैठकें बुलाई जाएंगी। कैबिनेट सचिव इस समूह को फैसलों के कार्यान्वयन के लिए मंत्रालयों और राज्यों से समन्वय करेंगे। हाल ही में डोभाल को ने सामरिक थिंक टैंक डिफेंस प्लानिंग कमेटी का भी चेयरमैन बनाया गया था। यह थिंक टैंक राष्ट्रीय सैन्य एवं सुरक्षा रणनीति तैयार करने के साथ-साथ विदेशों से होने वाले रक्षा सौदों की भी प्लानिंग करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this