Saturday , 5 September 2026
Home Uncategorized पॉकेट मनी से 13 साल के किशोर ने बनाई अनोखी कार
Uncategorized

पॉकेट मनी से 13 साल के किशोर ने बनाई अनोखी कार

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उम्र, जगह, हालात कभी किसी को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते। शायद यही वजह है कि इंसान आविष्कार करता आ रहा है। आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे ही किशोर की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने छोटी सी उम्र में अपनी प्रतिभा को साबित कर दिखाया है। हरिद्वार के भूपतवाला इलाके में रहनेवाले 13 साल के कन्हैया प्रजापति बच्चों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। जिस उम्र में बच्चे विडियो गेम में कार रेसिंग लगाने की ख्वाहिश रखते हैं, कन्हैया ने अनोखी कार ही बना डाली।

यूट्यूब का लिया सहारा

जी हां, अपने नाना के घर रह रहे इस मेधावी छात्र ने बैट्री से चलने वाली कार बनाई है। हरिद्वार ही नहीं, पूरे उत्तराखंड में उनकी तकनीक की चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि कन्हैया ने कार बनाने में किसी की मदद या मार्गदर्शन नहीं लिया। जो किया, सब अपने हिसाब से। वह खुद बताते हैं कि कुछ दिक्कत आई थी तो उन्होंने यूट्यूब की मदद ली।

पढ़ें: 183 रुपये में शुरू किया स्वरोजगार, आज कमा रहे लाखों

 

नई चीजें बनाने का है शौक

कन्हैया कक्षा 8 में पढ़ते हैं। उनमें नई चीजें करने का शौक है। ऐसे में जब भी पढ़ाई से मौका मिलता है तो वह अपने काम में जुट जाते हैं। वह इलेक्ट्रिक रोबोट, हाइड्रोलिक जेसीबी, इलेक्ट्रिक रिमोट कंट्रोल कार तथा इलेक्ट्रिक साइकिल भी बना चुके हैं।

गजब की कार

2 महीने की लगातार मेहनत के बाद अब उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कार बनाई है। बैट्री से चलने वाली इस कार की लंबाई 5 फीट 5 इंच और चौड़ाई 2 फीट 5 इंच व ऊंचाई 4 फीट 6 इंच है। इसमें एलईडी लाइट, इंडिकेटर, हॉर्न और शीशा भी लगाया है। दूसरी कारों की तरह यह भी चाभी से ऑन, ऑफ होती है। रिवर्स और फॉरवर्ड की सुविधा भी है। कन्हैया बताते हैं कि उन्होंने कार में 230 वॉट की चार बैट्री लगाई है, जिनकी क्षमता लगभग 920 वॉट की है। गाड़ी की बॉडी में प्लाइवुड का इस्तेमाल किया गया है।

पढ़ें: टीवी से सूझा आइडिया, दिल्ली से गांव आकर लिख डाली तकदीर

 

पॉकेट मनी से किया आविष्कार

कन्हैया ने बताया कि पॉकेट मनी के अलावा उनके नाना रोशनलाल प्रजापति और मामा दीपक प्रजापति ने उनकी काफी मदद की। जीवन में वह क्या करना चाहते हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एक वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। कन्हैया की इस अनोखी कार को देखने के लिए काफी लोग आ रहे हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मोगा में पकड़ा नशे का जखीरा, तस्करों से 39 ग्राम हेरोइन, नशे की 85 गोलियां बरामद

पुलिस ने हैप्पी निवासी दौलतपुरा नीवां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया।...

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रनों का लक्ष्य

कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 206 रनों का...

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का लक्ष्य

मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित...

IPL के बीच आई बड़ी खबर, 4 साल के लिए जेल में गया यह खिलाड़ी

स्लेटर की सजा का शेष भाग पांच साल के लिए आंशिक रूप...