Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जगद्गुरु भीमाशंकर का नेपाल में भव्य स्वागत, बोले- हमारे संस्कार एक
उत्तराखंड न्यूज़

जगद्गुरु भीमाशंकर का नेपाल में भव्य स्वागत, बोले- हमारे संस्कार एक

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग ने नेपाल यात्रा के दौरान भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना के साथ जंगम मठ का भी दौरा किया। पड़ोसी मुल्क में कई स्थानों पर जगद्गुरु का भव्य स्वागत किया गया। भक्तपुर स्थित ‘डोलेश्वर महादेव’ में पूजा करने के बाद वह जंगम मठ गए। काठमांडू प्रवास के दौरान स्वामी जी ने पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर चितवन जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध ‘देव घाट’ जाकर उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं के साथ काली गंडगी (सालिग्राम के लिए प्रसिद्ध) में स्नान किया। दोपहर बाद जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग जी हेलिकॉप्टर से मध्यबिंदु स्थित नवलप्रासी जिले में पहुंचे, जहां अपार जनसमूह ने उनका सत्कार किया।

 

कार्यक्रम में प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आज के नहीं है बल्कि हजारों वर्षों से चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ स्थित भगवान शिव का सिरो भाग नेपाल में है और दोनों देशों के संस्कार/रीति रिवाज एक ही हैं। जगद्गुरु ने आगे स्पष्ट कहा कि नेपाल एक हिंदू राष्ट्र है, जिसे कोई नकार नहीं सकता है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...