Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एडवेंचर स्पोर्ट्स में है दिलचस्पी तो NIM दे रहा फ्री ट्रेनिंग का सुनहरा मौका
उत्तराखंड न्यूज़

एडवेंचर स्पोर्ट्स में है दिलचस्पी तो NIM दे रहा फ्री ट्रेनिंग का सुनहरा मौका

nim

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

अगर आपके बच्चे की एडवेंचर स्पोर्ट्स में रुचि है तो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी एक बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। जी हां, उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) और आईएमएफ के सहयोग से 16-17 मार्च को स्पोर्ट क्लाइंबिंग में ट्रेनिंग और टैलंट हंट आयोजित किया जा रहा है।

इस ट्रेनिंग अभियान में 14 से 18 तथा 19 से 25 साल आयु वर्ग की बालक, बालिकाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स के गुर सीखने का मौका मिलेगा। यानी लड़के या लड़की की उम्र 14 से 25 के बीच है तो आप नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन www.nimindia.net या फोन पर 7579058811, 7060717717 सौरभ सिंह के पास अपना पंजीकरण 15 मार्च 2020 तक करा सकते हैं।

NIM के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उत्तरकाशी में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं, जिसे देखते हुए हर तीन माह के अंतराल में स्नो स्कीइंग, माउंटेन बाइकिंग, राफ्टिंग, माउंटेन मैराथन व स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग खेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरकाशी की ओर से निम में आगामी 16 व 17 मार्च को प्रदेश स्तरीय स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग ट्रेनिंग टेलेंट हंट कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तरकाशी समेत पूरे उत्तराखंड से युवक युवतियों को आमंत्रित किया गया है। विजेता खिलाड़ियों को आईएमएफ के प्रमाणपत्र समेत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, टोक्यो ओलंपिक 2020 में मेडल स्पोर्ट्स के रूप में शामिल हो चुका है। उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए NIM के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट की पहल से स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग, स्कीइंग, राफ्टिंग, मैराथन को उत्तरकाशी के बच्चों में अपना करियर बनाने, इसको प्रमोट करने के लिए पहली बार यह आयोजन किया जा रहा है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरकाशी के सदस्य शैलेन्द्र सिंह मटूडा ने कहा कि उत्तरकाशी और समूचे उत्तराखंड के बच्चों के लिए इस तरह के आयोजन बहुत ही दूरगामी सकारात्मक परिणाम देने वाले होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...