Home देश-विदेश कोरोना के डर से गांव भाग रहे लोग, PM मोदी ने की यह अपील
देश-विदेशताज़ा ख़बर

कोरोना के डर से गांव भाग रहे लोग, PM मोदी ने की यह अपील

pm narendra modi on coronavirus stay there where you are do not go anywhere

कोरोना के खौफ से शहरों से गांवों की तरफ जा रहे लोगों को समझाने के लिए प्रधानमंत्री ने शनिवार शाम में ट्वीट किया। उन्होंने अपील करते हुए लिखा कि ऐसा न करें क्योंकि इससे आप अपने और आसपास के लोगों के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं।

कोरोना वायरस (coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च, रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और इस तरह वे खुद को, परिवार को और पूरे समाज में संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं। हालांकि कोरोना के डर और अपुष्ट स्रोतों से फैल रही अफवाह के चक्कर में लोग घबराकर शहर से अपने-अपने गांवों का रुख करने लगे हैं।

पिछले 24 घंटों में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर काफी भीड़ देखी गई है। ऐसे में पीएम मोदी ने शनिवार शाम एक बार फिर लोगों को समझाने के लिए ट्ववीट किए हैं। उन्होंने कहा, ‘कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।’

उन्होंने जनता से कहा, ‘मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।’

इससे पहले भी पीएम ने शनिवार दिन में ट्वीट करते हुए कहा था कि इस समय डॉक्टरों और प्रशासन द्वारा दी गई सलाह को ध्यान से सुनना और उसका पालन करना चाहिए। उन सभी लोगों को, जिन्हें घर में रहने के लिए कहा गया है, मैं उनसे निर्देश का पालन करने की अपील करता हूं। उन्होंने #IndiaFightsCorona के साथ लिखा कि इससे आप ही नहीं, आपके मित्र और परिवार की भी सुरक्षा होगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने संक्रमण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिससे समझा जा सकता है कि आखिर कोरोना वायरस का संक्रमण एक इंसान से दूसरे इंसान में कैसे फैलता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...