कोरोना को हराना है! प्रशासन तैयार कर रहा 10 हजार लोगों की लिस्ट

कोरोना को हराना है! प्रशासन तैयार कर रहा 10 हजार लोगों की लिस्ट

उत्तराखंड में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन हर उस शख्स की सूची तैयार कर रहा है, जिसके संक्रमण की चपेट में आने की आशंका है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग 1 मार्च को प्रदेश में दाखिल हुए ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जो दूसरे प्रदेश या विदेश से लौटे हैं। इनमें तबलीगी जमात के लोग भी शामिल हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार हरसंभव उपाय कर रही है। अब तक राज्य में 31 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 5 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। तबलीगी जमात के दिल्ली के कार्यक्रम के बाद से हालात तेजी से बिगड़े हैं, ऐसे में प्रशासन ने एक मार्च के बाद प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों, पर्यटकों और जमातियों की पहचान शुरू कर दी है।

समझा जा रहा है कि इस अवधि में बाहर से आने वालों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। इनमें एक हजार से ज्यादा जमाती माने जा रहे हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। जो लोग खुद स्वास्थ्य विभाग या अस्पतालों तक पहुंचे हैं उनके अलावा उन लोगों का भी पता लगाया जा रहा है जो गांवों में हो सकते हैं। सरकार द्वारा बनाया गया अलग सेल इस पर काम कर रहा है।

पढ़ें- डीजीपी की चेतावनी का असर, खुद सामने आने लगे हैं जमाती

उत्तराखंड के हर जिले में लिस्ट तैयार हो रही है। बाहर से आए लोगों के नाम, पते, फोन नंबर इकट्ठे किए जा रहे हैं। दरअसल इस पूरी प्रक्रिया का मकसद यह है कि जो भी लोग 1 मार्च के बाद प्रदेश में आए हैं अगर उनमें से कोई बीमार पड़ता है तो उसके बारे में प्रशासन को जानकारी हो और उनके संपर्कों तक फौरन पहुंच बनाई जा सके। इससे संक्रमण पर जल्द काबू किया जा सकेगा।

जिन क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उसे सील किया जा रहा है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि संक्रमण को हर हाल में फैलने से रोका जाए। इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है जिससे अफवाह और किसी तरह की नफरत फैलाने वाली सामग्री को रोका जा सके।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले ही कह चुके हैं कि तबलीगी जमात के दिल्ली में हुए कार्यक्रम से जो भी लोग लौटे हैं, वे अपने बारे में खुद जानकारी दे दें।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this