हरिद्वार के ज्वालापुर में कोरोना पॉजिटिव मिले दो जमाती, हजारों क्वारंटीन

हरिद्वार के ज्वालापुर में कोरोना पॉजिटिव मिले दो जमाती, हजारों क्वारंटीन

दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे लोगों के चलते उत्तराखंड में हड़कंप मचा हुआ है। हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दो और जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद करीब ढाई लाख लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस दौरान कोई भी घरों से बाहर न निकले।

दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज से लौटे तबलीगी जमात के लोगों से देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में दिल्ली से लौटे जमातियों की लगातार पहचान की जा रही है। इस बीच हरिद्वार के हजारों लोगों में हड़कंप मच गया है। यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दो और जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद हजारों लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों की आबादी करीब ढाई लाख बताई जा रही है।

6 जोन और 3 वार्ड बनाए गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए 2.5 लाख की आबादी वाले पूरे ज्वालापुर को सील कर दिया गया। ज्वालापुर को 6 क्वारंटीन जोन्स में बांटा गया है और 3 क्वारंटीन वार्ड्स का भी प्रबंधन किया गया है और क्वारंटीन वार्ड्स का सेटअप किया जा रहा है। आबादी को घर से बाहर न निकलने की सूचना लाउड स्पीकर से दी जा रही है। किसी भी जरूरत के लिए प्रशासन की सहायता ले सकते हैं। मस्जिद से भी अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी ने बताई पूरी बात

ज्वालापुर में कोरोना हॉटस्पॉट पांवधोई मोहल्ले को बनाया गया है। समूचे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। हरिद्वार के डीएम ने ‘हिल मेल’ को बताया कि जैसे ही 2 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने को सूचना मिली, पूरे ज्वालापुर को कंटेंनमेंट कर दिया गया। सभी दुकानों को एतिहात के लिए बंद करवा दिया गया है और एक-एक आदमी की स्क्रीनिंग की जाएगी। ज्वालापुर क्षेत्र की सीमा पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है और फोर्स भी तैनात की गई है। सावधानी बरतते हुए अभी हरिद्वार के अन्य क्षेत्र जैसे शांतिकुंज, सप्त ऋषि आश्रम के क्षेत्रों में अग्निशामक वाहन से कीटनाशक छिड़का जा रहा है।

लोगों को निर्देश, घरों से बाहर न निकलें

प्रशासन ने साफ कहा है कि लोग घरों से बाहर न निकले। इस समय जान बचाना जरूरी है, बाकी चीजें बाद में भी की जा सकती है।

पढ़ें- उत्तराखंड के मंत्री-विधायकों का वेतन 30 फीसदी कटेगा

जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पांवधोई इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। माइक से घोषणा की गई है कि लोग बाहर निकलने की कोशिश न करें वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को हिदायत दे दी गई कि इलाका सील किया गया है। जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक तक आवाजाही बंद कर दी गई है।

क्या यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड के 6 जिले भी होंगे सील?

लॉकडाउन और सीज में अंतर समझिए

आपको बता दें कि लॉकडाउन के समय लोगों को दुकानों पर जाकर सामान खरीदने की छूट रहती हैं। दुकानें भी समय पर खुलती हैं लेकिन सीज होने पर दुकानें भी अब बंद हैं। ना दूधिया आ सकेगा और ना ही सब्जी विक्रेता। जरूरत पड़ने पर प्रशासन लोगों की मदद करेगा। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है।

इससे पहले मंगलवार को यहां सिविल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। यह व्यक्ति जमात से लौटा था। इसके अलावा एक और युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दोनों जमाती पांवधोई इलाके के रहने वाले हैं। जैसे ही रिपोर्ट आई प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में मुनादी करा दी कि कोई घर से बाहर ना निकले।

बीमार लोगों की मदद के लिए गली-चौराहों पर पुलिस तैनात है। संबंधित क्षेत्र के लेखपाल और राजस्वकर्मियों को लोगों की मदद करने को कहा गया है। क्षेत्र में किसी के बीमार होने की सूचना यही कर्मचारी प्रशासन तक पहुंचाएंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this