गुड न्यूज! उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं

गुड न्यूज! उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं

लगातार चार दिन से कोरोना संक्रमण के मामलों का शून्य पर रहना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। हालांकि राज्य में कोरोना संक्रमण स्थिर होने के बावजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।

जहां एक ओर पूरे देश में कोरोना संक्रमण में मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं हिमालयी सूबे उत्तराखंड ने पिछले चार दिन में कोरोना का रफ्तार थाम सी दी है। राज्य में पिछले चार दिनों में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमित 35 लोगों में से 7 ठीक हो चुके हैं। हालांकि अभी 28 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड के नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधम सिंह नगर से 12 अप्रैल को कोई भी सैंपल परीक्षण के लिए नहीं गया। वहीं चमोली से एक, देहरादून से 48, हरिद्वार से 51 और नैनीताल से 8 सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। खास बात यह रही कि रविवार को भी कोई केस पॉजिटिव नहीं आया है।

हालांकि प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। राज्य में हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए इलाकों में पूरी निगरानी बरती जा रही है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि इन इलाकों में हर घर तक पहुंचा जाए।

 

यह भी पढ़ें – …जहां से 10 जमाती पॉजिटिव मिले, वहां जांच टीम को नहीं घुसने दे रहे

उत्तराखंड के सात जिलों में कोरोना संक्रमण को कोई भी केस सामने नहीं आया है। ये जिले हैं, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और टिहरी। पौड़ी के कोटद्वार से कोरोना पॉजिटिव मिले एक अमेरिकी नागरिक को भी इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

उत्तराखंड में इस समय 373 लोग अस्पताल में आइसोलेशन में रखे गए हैं। वहीं 53,970 लोगों को उनके घरों में क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं विभिन्न संस्थानों में भी 1823 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

लगातार चार दिन से कोरोना संक्रमण के मामलों का शून्य पर रहना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। हालांकि राज्य में कोरोना संक्रमण स्थिर होने के बावजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। इसमें राज्य मे सोशल डिस्टेंसिंग 31 मई तक लागू रखने की भी बात है। हालांकि यह भी संभावना है कि लॉकडाउन के अगले दौर में सरकार पहाड़ी जिलों को ‘ए’ कैटेगिरी में रखकर रियायतें दे सकती है। हालांकि ‘बी’ कैटेगिरी वाले जिलों में अभी पाबंदियां जारी रहेंगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this