कोरोना के डर से पहाड़ों की ओर लौटे 52 हजार प्रवासी, क्या आगे भी रुकेंगे?

कोरोना के डर से पहाड़ों की ओर लौटे 52 हजार प्रवासी, क्या आगे भी रुकेंगे?

सबसे ज्यादा पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में लोगों की वापसी हुई है। ग्राम विकास विभाग के डेटा के अनुसार, पौड़ी में सबसे ज्यादा 12039 लोग लॉकडाउन के बाद लौटकर आए। वहीं अल्मोड़ा में 5487, टिहरी में 5276, चंपावत में 5070 और पिथौरागढ़ में 5035 लोग लौटकर आए।

कोरोना संक्रमण के चलते देश में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन ने विभिन्न हिस्सों में रहने वाले प्रवासियों को अपने गांवों की ओर लौटने को मजबूर कर दिया। राज्य पलायन आयोग की मानें तो उत्तराखंड के 10 जिलों में 52,216 प्रवासी लौटकर आए हैं। काम धंधों को तलाश में पहाड़ों को छोड़कर मैदानी क्षेत्रों में गए इन प्रवासियों को आगे गांवों में ही रोके रखना त्रिवेंद्र सिंह सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि आयोग ने इन लोगों की वापसी के बाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़े असर का अध्ययन शुरू कर दिया है। आयोग यह अध्ययन भी कर रहा है कि गांव लौटे लोग यहीं रहकर क्या काम-धंधा कर सकते हैं ? इनका अर्थव्यवस्था में क्या योगदान हो सकता है। आयोग जल्द ही इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में पलायान आयोग  और ग्राम विकास विभाग के हवाले से कहा गया है कि सबसे ज्यादा पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में लोगों की वापसी हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने लोग स्थायी तौर पर गांव लौट चुके हैं और कितने लोग लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर शहरों का रुख कर लेंगे।  डेटा के अनुसार, पौड़ी में सबसे ज्यादा 12039 लोग लॉकडाउन के बाद लौटकर आए। वहीं अल्मोड़ा में 5487, टिहरी में 5276, चंपावत में 5070 और पिथौरागढ़ में 5035 लोग लौटकर आए।

पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी के मुताबिक, लॉकडाउन खुलने के बाद जो प्रवासी यहां रुकना चाहेंगे, वे क्या कर सकते हैं, इसके लिए कार्ययोजना बनानी जरूरी है। सरकार को उन्हें अपना काम-धंधा शुरू करने के लिए कुछ रियायत तो देनी ही होगी। इससे वे गांव में तो रुकेंगे ही, साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान भी देंगे। उन्होंने बताया कि आयोग ने सभी पर्वतीय जिलों के डीएम से संपर्क साधा है। अब प्रशासन के मार्फत इन लोगों से संपर्क किया जाएगा।

उत्तराखंड में पलायन का एक बड़ा कारण मूलभूत सुविधाओं में कमी होना है। हालांकि पिछले कुछ समय में स्थिति सुधरी है, ऐसे में अगर राज्य सरकार किसी कार्ययोजना के साथ इन लोगों को रोक में सफल रहती तो पहाड़ के वीरान गांव फिर से गुलजार हो सकते हैं।

एक दशक में जो छोड़ गए अपने घर, अपना गांव

 

· पलायन आयोग के एक 2018 के सर्वेक्षण के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर मुख्य व्यवसाय कृषि 43 प्रतिशत एवं मजदूरी 33 प्रतिशत है।

· पिछले 10 वर्षों में 6,338 ग्राम पंचायतों से 3,83,726 व्यक्ति अस्थायी रूप से पलायन कर चुके हैं। यह लोग घर में आते-जाते रहते हैं, लेकिन अस्थायी रूप से रोजगार के लिये बाहर रहते हैं।

· इसी अवधि में 3,946 ग्राम पंचायतों से 1,18,981 लोग स्थायी रूप से पलायन कर चुके हैं।

· ग्राम पंचायतों से 50 प्रतिशत लोगों ने आजीविका एवं रोजगार की समस्या के कारण, 15 प्रतिशत ने शिक्षा की सुविधा एवं 8 प्रतिशत ने चिकित्सा सुविधा के अभाव के कारण पलायन किया है।

· ग्राम पंचायतों से पलायन करने वालों की आयु 26 से 35 वर्ष वर्ग में 42 प्रतिशत, 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 29 प्रतिशत तथा 25 वर्ष से कम आयु वर्ग में 28 प्रतिशत है।

· ग्राम पंचायतों से 70 प्रतिशत लोग प्रवासित होकर राज्य के अन्य स्थानों पर गए तथा 29 प्रतिशत राज्य से बाहर एवं लगभग 01 प्रतिशत देश से बाहर गए।

उत्तराखंड में 1668 घोस्ट विलेज

पलायन के चलते राज्य में घोस्ट विलेज यानी भुतहा गांवों की संख्या बढ़कर 1668 पहुंच गई है। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की रिपोर्ट पर गौर करें तो पिछले सात सालों में 700 गांव वीरान हो गए। इससे पहले वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में भुतहा गांवों की संख्या 968 थी। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पांच पहाड़ी जिलों रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में सबसे अधिक पलायन हुआ है। यहां के गांवों में पलायन राज्य औसत से अधिक है। हालांकि पहाड़ के गांवों से 70 फीसद लोगों का पलायन राज्य में ही हुआ है। 29 फीसद ने राज्य से बाहर और एक फीसद ने विदेश में पलायन किया है।

4 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

4 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this