गंगोत्री धाम के कपाट कल यानी 26 अप्रैल को खुलने हैं। पुजारी ने बताया कि गंगा की डोली प्रस्थान कर चुकी है। 26 को सुबह मां गंगा की डोली 10 बजे तक गंगोत्री पहुंचेगी। इसके बाद पूजा-अर्चना होगी और 12.35 बजे मां गंगा के कपाट खुल जाएंगे। सभी लोगों ने मास्क पहने हुए हैं। दो लोग एक साथ और कुल करीब 4-5 लोग ही चले।
मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) से आज शनिवार 25 अप्रैल को गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। मां गंगा की डोली आज रात्रि विश्राम भैरव मंदिर (भैरवघाटी) पर करेंगी और 26 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर दोपहर 12:35 बजे सादगीपूर्ण ढंग से गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनाथ के लिए खोल दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोविड 19 और देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इस बार मां गंगा की डोली उपजिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में सिर्फ तीर्थ पुरोहितों द्वारा ही रवाना की गई। कोई भी तीर्थयात्री, श्रद्धालु मौजूद नहीं था। ऐसा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जरूरी था।
इस अवसर पर मुखबा गांव और तीर्थ पुरोहितों द्वारा सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पूर्ण अनुपालन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, सीओ कमल पंवार, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी और तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।
1 comment
1 Comment
ई-रैबार : हिल मेल की नई पहल, विशेषज्ञों से होगी उत्तराखंड के कल की बात - Hill-Mail | हिल-मेल
April 25, 2020, 8:58 pm[…] चारधाम यात्रा : सोशल डिस्टेंसिंग के सा… […]
REPLY