Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून अभिनेता हेमंत पांडे की पहल, 20 सेकेंड में 50 हजार रुपये कमाने का गुड आइडिया!
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

अभिनेता हेमंत पांडे की पहल, 20 सेकेंड में 50 हजार रुपये कमाने का गुड आइडिया!

आपको फिल्म ‘कृष’ का Just Imagine डॉयलॉग याद है न! बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे का यह डॉयलॉग काफी चर्चित हुआ था। अब जरा Imagine कीजिए कि 20 सेकेंड में आपको 50,000 रुपये मिल जाएं तो…। मन में लड्डू फूटा। हेमंत पांडे ने लॉकडाउन के दौरान कुछ ऐसी ही पहल की है। लॉकडाउन के इस दौर में वह घर बैठे-बैठे आपकी क्रिएटिविटी को एक बड़ा मंच दे रहे हैं।

जो भी आपके भीतर की कला है- गाने की, डांस, पेंटिंग, लिखने की, कविता की, भाव की वो सब आप अभिव्यक्त कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि बेहतरीन प्रदर्शन पर पुरस्कार भी जीतने का मौका होगा। एक हजार रुपये से लेकर पूरे 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार रखे गए हैं।

हेमंत पांडे ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोगों की क्रिएटिविटी को एक मौका मिले, उन्हें आत्मसंतोष मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग उसे देखें। उन्होंने प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि आप अपना एक वीडियो 15 सेकेंड से लेकर अधिकतम 5 मिनट तक का बनाकर भेज सकते हैं। इसके लिए पढ़ने- लिखने, सीखने, सिनेमा की जानकारी होने की आवश्यकता नहीं है। जो जीवन आप इन दिनों जी रहे हैं, बस उसी की अभिव्यक्ति करनी है। माता-पिता, बुजुर्ग, भाई, बहन, छोटे बच्चे हर किसी के लिए यह प्लेटफॉर्म ओपेन है।

पढ़ें- देहरादून में क्यों थम नहीं रहे कोरोना के मामले?

हेमंत अपने अंदाज में कहते हैं कि जिसके मन में जो भाव इस लॉकडाउन में आ रहा है, ज्ञान और अनुभव तो सबको मिल रहा है, हर एक व्यक्ति की किताब बन रही है, उस किताब का एक पन्ना आप छोटे से वीडियो में डालकर व्हाट्सएप नंबर 8575226666 पर भेज दें।

https://www.youtube.com/watch?v=1z9us6SjzWk&feature=youtu.be

 

अभिनेता ने आगे कहा कि उनकी टीम अपने यूट्यूब चैनल पर आपके वीडियो को अपलोड करेगी और उसके बाद आपको इसकी सूचना मिल जाएगी। इसके बाद आप अपने दोस्तों तक उसे फैलाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह पहुंचे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक ही व्यक्ति 4-5 वीडियो बनाकर न भेजे, इससे मुश्किल आती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...