CM उत्तराखंड के आर्थिक सलाहकार ने बताया कृषि और लौट आए लोगों के रोजगार पर रहेगा फोकस

CM उत्तराखंड के आर्थिक सलाहकार ने बताया कृषि और लौट आए लोगों के रोजगार पर रहेगा फोकस

सीएम के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट का कहना है कि राज्य का विजन लीडरशिप को तैयार करना होगा। जनता को भी अब इस दिशा में सोचना होगा। सबसे पहले हमें अपनी ताकत और कमजोरी को समझना होगा, ये देखना होगा कि हमारे लिए अवसर और चुनौतियां क्या हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट (Alok Bhatt) ने कहा है कि जिस तरह से उत्तराखंड की आपदा के बाद राज्य को फिर से खड़ा किया गया, उसी तरह से कोरोना संकट भी एक और अवसर है। हालांकि इस बार आर्थिक नुकसान हुआ है। सबसे पहले हमें अपनी ताकत और कमजोरी को समझना होगा, ये देखना होगा कि हमारे लिए अवसर और चुनौतियां क्या हैं।

उन्होंने कहा कि पैकेज में हमें देखना होगा कि केंद्र की योजनाओं को कैसे हम बेहतर तरीके से संचालित कर सकें। सरकार मछली पालन को काफी बढ़ावा दे रही है, जिसमें काफी काम हो सकता है। कृषि से ही जुड़े मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्र में संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अभी फोकस यह होना चाहिए कि हमारे लोग जो लौट आए हैं उन्हें रोजगार कैसे दिया जाए।

पढ़ें- ई-रैबार में शौर्य डोभाल ने बताया, पैकेज का कैसे इस्तेमाल करे उत्तराखंड

जो लोग लौटे हैं उनमें एक वर्ग को अच्छी सैलरी मिल रही है, जो कंपनियां शुरू होने पर वापस चले जाएंगे। दूसरा समूह उन लोगों का है जो 5 से 10 हजार रुपये कमाते हैं और उन्हें समझाया जा सकता है कि यहां भी मौके मिल सकते हैं। आलोक भट्ट ने कहा कि हमें रणनीति नए सिरे से बनानी होगी। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि दूसरे किसी पहाड़ी क्षेत्र में जाएंगे तो वहां स्थानीय गाड़ियां यात्रा में लगती हैं लेकिन उत्तराखंड में ऐसा नहीं है। यहां दिल्ली से ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर ली जाती है।

पढ़ें- पहाड़ों में भी पहुंचने लगा कोरोना, बढ़ी टेंशन

भट्ट ने कहा कि मनरेगा में काफी फंड आया है। इसमें देखना होगा कि प्रोडक्टिव एसेट कैसे तैयार हो। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए राज्य में चाल-खाल बनती थी। अब मनरेगा से उसे बनाया जा सकता है, जिससे रोजगार भी मिल सकता है और उसका उपयोग भी काफी है। शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म के हिसाब से रणनीति बनानी होगी।

Please accept YouTube cookies to play this video. By accepting you will be accessing content from YouTube, a service provided by an external third party.

YouTube privacy policy

If you accept this notice, your choice will be saved and the page will refresh.

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this