Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में आज भी बढ़े 54 कोरोना पॉजिटिव, कुल मामले 300 के करीब
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में आज भी बढ़े 54 कोरोना पॉजिटिव, कुल मामले 300 के करीब

उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक आई जांच रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड में 54 नए केस मिले हैं। आज कोई मरीज ठीक भी नहीं हुआ है। आज कुल 943 सैंपल निगेटिव पाए गए जबकि कुल 1120 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही पिछले 7 दिनों में कोरोना की उत्तराखंड में दोगुना होने की दर 4.18 दिन हो गई है। जो 53 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमे नैनीताल से 32, अल्मोड़ा से 05, टिहरी में 03, चमोली से 03, पौड़ी से 01, देहरादून से 07, उधमसिंह नगर से 01 और चम्पावत से 01 लोग हैं।

शनिवार को भी नैनीताल जिले में 57 कोरोना के मरीज सामने आए थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में अकेले नैनीताल जिले में 89 कोरोना के मरीज मिले हैं।

उत्तराखंड में मरीजों के ठीक होने की दर (corona in Uttarakhand) देखें तो यह 18.86 प्रतिशत है। उत्तराखंड में जांच किए गए कुल सैंपल में से केवल 1.75 प्रतिशत सैंपल ही पॉजिटिव आए हैं। अब तक प्रदेश में 16 लाख 48 हजार लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं।

No photo description available.

आपको बता दें कि उत्तराखंड के सभी 13 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 92 नए मरीज मिलने से टेंशन बढ़ गई थी। आज भले ही आंकड़ा कल से कम हो लेकिन यह संख्या अपने आप में काफी ज्यादा है क्योंकि कुछ दिन पहले तक यह नंबर एक ही अंकों में था। चिंता की बात यह ज्यादातर संक्रमित प्रवासी हैं जो अभी सूरत, मुंबई जैसे कोरोना हॉटस्पॉट से आए हैं। अगर हम जिलेवार सैंपल रिपोर्ट देखें तो साफ है कि आज कुल 1120 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles