Sunday , 6 September 2026
Home पर्यटन समाचार केदारनाथ सेंचुरी में नई पहल: बिस्कुट-नमकीन के रैपर छोड़े तो 5000 रुपये लगेगा जुर्माना
पर्यटन समाचारसरोकार

केदारनाथ सेंचुरी में नई पहल: बिस्कुट-नमकीन के रैपर छोड़े तो 5000 रुपये लगेगा जुर्माना

कोरोना वायरस ने काफी हद तक हमें प्रकृति से प्रेम, स्वच्छ आबोहवा, साफ-सफाई की महत्ता समझा दी है। ऐसे मुश्किल वक्त में केदारनाथ वन विभाग के एक फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, विभाग ने एक सिस्टम बनाया है जिससे बिस्कुट, चिप्स आदि के खाली पैकेट यहां-वहां न दिखाई दे। केदारनाथ अभयारण्य आने वाले पर्यटकों को अब 100 रुपये प्रति प्लास्टिक के हिसाब से सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा कराना होगा।

73% देशवासियों को भरोसा, चीन से निपट लेंगे मोदी

अभयारण्य घूमकर जब पर्यटक लौटेगा तो उसे अपना डिपॉजिट लेने के लिए प्लास्टिक के रैपर दिखाने होंगे। यह इस बात का प्रमाण होगा कि व्यक्ति ने कोई प्लास्टिक का कचरा नहीं फैलाया है। अगर वह किसी कारण से रैपर या कोई अन्य प्लास्टिक दिखाने में असफल रहता है तो नियम के मुताबिक उस व्यक्ति पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

https://www.facebook.com/sdcfoundationuk/photos/a.1932954050280198/2636815566560706/

 

पहाड़ों की सुंदरता, प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ कचरे के उचित निस्तारण के लिहाज से यह फैसला बेहद अहम है। स्थानीय लोगों ने ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस फैसले की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि इस तरह का नियम हर जगह होना चाहिए जिससे लोग प्लास्टिक का कचरा न फैलाएं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles