सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को हैकरों के बड़े हमले का सामना करना पड़ा। अमेरिका के कई हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, टेसला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स और एपल के कई और अहम अकाउंट शामिल हैं। ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद इसपर एक खास तरह के मेसेज पोस्ट किया गया। देखने पर लग रहा था कि यह किसी तरह का क्रिप्टोकरंसी स्कैम है। हालांकि हैकर्स ने ये मेसेज थोड़ी देर बाद डिलीट भी कर दिए।
हैक करने वाले ने मेसेज में एक लिंक डाला जिसपर बिटकॉइन का लेनदेने किया जा सकता है। पोस्ट किया गया, ‘आप हमको 5000 बिट कॉइन देने वाले हैं।’ जानकारी के बाद वेबसाइट के डोमेन को कैंसल कर दिया गया। ऐमजॉन के को-फाउंडर जेफ बेजोस और बिल गेट्स के ट्विटर हैंडल हैक करके भी इसी तरह के पोस्ट किए गए।


बहरहाल, सुबह पांच बजे तक ट्विटर पर कोई नई पोस्ट नहीं की जा रही थी लेकिन अब यह फिर शुरू हो गया है। इससे पहले, ट्विटर सपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ट्विटर एकाउंट की सिक्योरिटी में घुसपैठ की गई है। इसकी जांच कर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्विटर की ओर से यूजर्स को अपना पासवर्ड रीसेट करने को कहा गया है।
https://twitter.com/TwitterSupport/status/1283518038445223936?s=20
https://twitter.com/TwitterSupport/status/1283541557656731648?s=20

हैकर्स ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की प्रोफाइल से लिखा गया, ‘कोविड 19 की वजह से मैं लोगों को बिटकॉइन डबल करके दे रहा हूं। यह सब सुरक्षित है।’ थोड़ी देर में ही इस तरह के ट्वीट कई कंपनियों के हैंडल से भी होने लगे। एपल, ऊबर और कई और कंपनियों के एकाउंट से भी बिटकॉइन स्कैम की कोशिश की गई। इस घटना के बाद ट्विटर में डाटा प्राइवेसी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


Leave a comment