Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून भारी बारिश से अब दून-मसूरी मार्ग पर 50 मीटर तक सड़क बही, यातायात बाधित
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

भारी बारिश से अब दून-मसूरी मार्ग पर 50 मीटर तक सड़क बही, यातायात बाधित

उत्तराखंड में भारी बारिश से अब एक महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गया है। मसूरी का दून से संपर्क कट गया। गाड़ियों को रोका जा रहा है और वैकल्पिक मार्ग जो करीब दोगुने से भी ज्यादा लंबा है, लोगों को उससे जाने के लिए कहा जा रहा है... पूरी खबर

उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भूस्खलन, बादल फटने, बिजली गिरने की घटनाएं घटीं तो अब सड़क मार्ग भी बाधित हो रहे हैं। दून-मसूरी रोड का करीब 50 मीटर हिस्सा भारी बारिश से बह गया। 12 मीटर चौड़ी सड़क में से अब एक मीटर से कम हिस्सा ही बचा है। ऐसे में आवागमन पूरी तरह से रुक गया है। वाहनों को वापस लौटाया गया।

सड़क जिस तरह से खराब हुई है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि इसे दुरुस्त करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। सड़क बहने से मसूरी का दून से संपर्क भी कट गया है।

बताया जा रहा है कि दून-मसूरी रोड पर पानीवाला बैंड के पास सड़क सोमवार सुबह से ही धंसने लगी थी। हालात को भांपकर इस रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सड़क की स्थिति का लगातार मुआयना किया जा रहा था।

 

(Idiomatic Photojournalist Association के ट्विटर हैंडल से साभार)

शाम होते-होते अचानक सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा बह गया। अब सुरक्षा दीवार का नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू हो गया है लेकिन इसमें समय लग सकता है। अधिकारी भी मानकर चल रहे हैं कि मौसम ठीक रहा और काम चलता रहा तो 2 हफ्ते बाद सड़क मार्ग बहाल हो जाएगा।

आपको बता दें कि मसूरी जाने वालों के लिए लंबीधार-किमाड़ी के रूप में एक वैकल्पिक मार्ग है, पर मलबा आने के चलते यह भी दो-तीन स्थानों पर बाधित चल रहा है। हालांकि इस परिस्थिति में उसे कुछ ही देर में बहाल कर दिए जाने की पूरी उम्मीद है।

फिलहाल देहरादून से मसूरी की तरफ कुठालगेट पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। मसूरी जाने वाले वाहनों को विकासनगर-यमुना पुल-कैम्पटी मार्ग से गुजारा जा रहा है। हालांकि इससे रास्ता दोगुने से भी ज्यादा पड़ जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...