अगर आप सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। सेना में सीधे कमीशन के लिए टेक्नीकल एंट्री स्कीम यानी टीईएस के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं है। योग्य उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
टीईएस के तहत 90 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 10 अगस्त से शुरू हुए ऑनलाइन प्रोसेस में नौ सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में भौतिकी, रसायन और गणित यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। टीईएस कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगइन करना होगा।
अहम जानकारी
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि – 10 अगस्त 2020 से शुरू
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 09 सितंबर 2020
पद का नाम- 10+2 टेक्नीकल एंट्री स्कीम (TES-44) (जनवरी 2021 से होगी कोर्स की शुरुआत)
पदों की संख्या- 90
वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 56100 – 1,77,500/- रुपये दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता- 10+2 परीक्षा पास या मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से न्यूनतम 70% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमैटिक्स में समकक्ष परीक्षा उतीर्ण
आयु सीमा- आवेदकों की न्यूनतम 16.5 साल होनी चाहिए। अधिकतम 19.5 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2021 से होगी।


Leave a comment