Saturday , 12 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, नई ऊंचाइयां छूता रहे उत्तराखंड, योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, नई ऊंचाइयां छूता रहे उत्तराखंड, योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड के 21 स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश दिए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य का अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संस्कृति देश के लिए गौरव का विषय है। मैं राज्य के समग्र विकास और प्रगति के साथ उत्तराखंड के सभी निवासियों के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

 

प्रधानमंत्री मोदी के शुभकामना संदेश पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आपके द्वारा दिए गए बधाई संदेश से प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपका हार्दिक अभिनंदन।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में उत्तराखंडवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने लिखा, उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी बहनों व भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और समृद्धि व प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली की कामना करता हूं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – August 2026

HillMail Aug 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...