Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यूथ फाउंडेशन के सिलेक्शन कैंप शुरू
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यूथ फाउंडेशन के सिलेक्शन कैंप शुरू

यूथ फाउंडेशन बुला रहा है। जी हां, कोरोना काल में पूरे एहतियात के साथ युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयार करने को कैंप शुरू हो चुका है। अगर आप भी इसमें शामिल होना चाहते हैं तो जल्द फाउंडेशन के पदाधिकारियों से संपर्क कीजिए।

यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड के युवाओं को एक नई राह दिखा रहा है। कर्नल अजय कोठियाल द्वारा स्थापित यह फाउंडेशन अब तक हजारों युवाओं की जिंदगी बदल चुका है। एक बार फिर युवाओं को प्लेटफॉर्म मिल रहा है। जी हां, यूथ फाउंडेशन की ओर से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण चयन कैंप की प्रक्रिया गुरुवार से देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली जिलों में शुरू हो गई है। अगर आप भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना देख रहे हैं, तो अवसर बुला रहा है।

गुरुवार को Youth Foundation के सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सिलेक्शन कैंप में कुल 70 युवाओं का चयन हुआ। GIC इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में देर शाम तक चयन प्रक्रिया जारी रही। देहरादून स्थित टपकेश्वर मंन्दिर गढ़ी कैंट में यूथ फाउडेशन का सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए सिलेक्शन कैंप लगाया गया। यहां 634 युवाओं ने हिस्सा लिया और इसमें से 107 युवाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। यूथ फाउंडेशन का अगला सिलेक्शन कैम्प श्यामपुर भल्लाफार्म ऋषिकेश में लगेगा।

कर्नल अजय कोठियाल को उनके उल्लेखनीय योगदान, वीरता और देशसेवा के लिए कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुके हैं। यह उनकी सोच ही थी जो यूथ फाउंडेशन के रूप में आज हमारे सामने है। पब्लिक चैरिटेबल और धार्मिक ट्रस्ट के रूप में स्थापित यूथ फाउंडेशन 2015 में अस्तित्व में आया। यह फ्री में युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग कराता है। इसके साथ ही उन गरीबों और असहाय लोगों की मदद करता है जो इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते।

पहले दिन उत्तरकाशी जनपद में सिलेक्शन कैंप के लिए 733 युवा पंजीकृत थे जिसमें से 70 को फिट पाया गया। चमोली जनपद जोशी मठ में कैंप के लिए 111 लोग पंजीकृत हुए थे जिसमें 28 सिलेक्ट किए गए थे। देहरादून टपकेश्वर में 510 युवा पंजीकृत थे, जिसमें से 30 को सिलेक्ट किया गया। फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि 1 अप्रैल को ऋषिकेश श्यामपुर खादरी पंचायत घर में सिलेक्शन कैंप लगेगा। अब तक 1354 युवा पंजीकृत हुए थे, जिसमें से कुल 128 लोगों को चुना गया।

जो युवा कैंप में आना चाहते हैं उनके लिए अपनी 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड साथ में लाना जरूरी है। उत्तरकाशी के ब्लॉक भट्टवारी और चमोली के गौना दसोली में कैंप चालू है।

 

May be an image of one or more people and text that says 'यूथ फाउंडेशन भर्ती मेला 2021 केवल गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए 26.03.2021 प्रात: 9 बजे से साय 5 बजे तक MOTAOMUO; HTUN RoToиRTrи! अपनी 10 वी की मार्कशीट व आधार कार्ड साथ में ले कर आयें उत्तरकाशी चमोली ब्लॉक भट्टवारी गौना दसोली 9557197894, 7302782509 8017637040 /youthfoundationuttarakha youthfoundationuttarakhand /youthfoundu WWW htp://youthoudaionutarakhand.org नोट- सिलेक्शन कैंप में सभी युवाओं को सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है outhFoundation'

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...