Home उत्तराखंड न्यूज़ चंपावत पवनदीप का गाना सुनकर अभिनेत्री रेखा बोलीं, तुम्हारी आवाज खींचती है. मैं उत्तराखंड आना चाहती हूं
चंपावतउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

पवनदीप का गाना सुनकर अभिनेत्री रेखा बोलीं, तुम्हारी आवाज खींचती है. मैं उत्तराखंड आना चाहती हूं

इंडियन आइडल में उत्तराखंड के पवनदीप राजन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से रेखा का दिल जीत लिया। अपने समय के उम्दा गानों को पवनजीत की आवाज में सुन रेखा इतना प्रभावित हुईं कि वह बोली मैं तुम्हें गोद लेना चाहती हूं।

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में उत्तराखंड का छोरा पवनदीप राजन धूम मचा रहा है। खूबसूरत अभिनेत्री रेखा ने भी पवनदीप की आवाज की तारीफ की है। हाल में प्रसारित एपिसोड में पवनदीप ने रेखा के सामने ‘देखा एक ख्वाब’ और ‘हमें और जीने की’ समेत कई बेहतरीन गाने गाए तो रेखा अपनी सीट से उठ खड़ी हुईं और पहाड़ के लाल की खूब तारीफ की।

रेखा ने यहां तक कह दिया कि वह पवनदीप को गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारी आवाज बहुत ही अच्छी है। भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे। ऐसे ही शाइन करते रहो।’

पवनदीप ने जब उनसे साथ में ढोलक बजाने का अनुरोध किया तो रेखा भी राजी हो गईं। दोनों ने फिर साथ में ढोलक पर ताल दी।

पवनदीप राजन ने ‘आपकी आंखों में कुछ महके…’ गाना गाया तो रेखा स्टेज पर आ गईं। उन्होंने पवनदीप को गले लगाया। पवनदीप ने घुटने पर बैठकर उन्हें गुलाब दिया। इस पर रेखा ने पवनदीप के हाथों को चूम लिया। अगर तुम न होते… गाना सुन रेखा टेबल पर खड़ी हो गईं और पवनदीप को सुनती रहीं। बाद में सभी जज टेबल पर खड़े होकर झूमते रहे।

रेखा कहती हैं कि पवनदीप घरवाले कहते हैं न कि पवनदीप वापस मत आना, वे सही कहते हैं क्योंकि मैं आपको वापस नहीं जाने देने वाली। मैंने आपको गोद ले लिया आज। आपको मैं पकड़कर रखूं अपने दिल से लगाकर। वैसे भी पवन को कोई रोक सका है क्या… ।

रेखा ने आगे कहा कि जब आप गाते हो.. मैंने कश्मीर, जम्मू में शूटिंग की लेकिन मैं उत्तराखंड नहीं गई। मैं चाहती हूं कि मैं आपके गांव आऊं। मैं अभी आपकी आवाज सुनती हूं तो उसके जरिए मुझे आपके घर की वादियों की गूंज सुनाई देती है। तो सोचिए मैं वहां पहुंचीं तो क्या आलम होगा।

आपको बता दें पवनदीप ने अपने पिता और ताऊ से बचपन में ही म्यूजिक सीखा। उन्हें गीत-संगीत का माहौल परिवार से ही मिला। पवनदीप के दादा अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। 1996 में पवनदीप का जन्म उत्तराखंड के चंपावत में हुआ था।

वह 2015 में रियलिटी शो ‘वॉइस इंडिया सीजन 1’ भी जीत चुके हैं। वह कई पहाड़ी फिल्मों में संगीत भी दे चुके हैं। उत्तराखंड सरकार ने उन्हें प्रदेश का यूथ एंबेसडर भी बनाया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...