Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ‘मिशन हौसला’ से खाकी में इंसान की नई परिभाषा गढ़ रही उत्तराखंड पुलिस, जज्बे को सलाम
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

‘मिशन हौसला’ से खाकी में इंसान की नई परिभाषा गढ़ रही उत्तराखंड पुलिस, जज्बे को सलाम

बहुत मुश्किल वक्त चल रहा है। कोरोना के कहर से लोग दम तोड़ रहे हैं। कुछ इंसान तो अपनी जान बचाने के लिए अपनों का अंतिम संस्कार भी करने से पीछे हट रहे हैं। जब हाल ऐसे हैं तो गरीबों और उन बेसहारा लोगों का क्या होगा जो हर रोज कमाकर खाते थे। लॉकडाउन, कर्फ्यू, पाबंदियां हैं तो अब उनके चूल्हे कैसे जलते थे? कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इन सबकी फिक्र है। जी हां, धन्यवाद करिए उत्तराखंड पुलिस के उन जांबाज वीरों का, जो अपनी जान पर खेलकर इंसान की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं।

कोरोना के खिलाफ मानव सेवा के लिए उत्तराखंड पुलिस ने मिशन हौसला शुरू किया है। पिछले 10 दिनों में ही इस पहल का जबरदस्त रिस्पांस आया है। पुलिस 24 घंटे मदद करने वालों और मदद मांगने वालों के साथ मिलकर सेवा में जुटी है। जरूरतमंदों को दवाइयां, ऑक्सीजन, प्लाज्मा, राशन सहित हर जरूरी सेवा उपलब्ध करा रही है।

विदेश से सीधे कोरोना वैक्सीन खरीदने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार, केंद्र से कहा रोज 1 लाख डोज चाहिए

मिशन हौसला के तहत 10 दिनों में 4300 से ज्यादा फोन कॉल प्राप्त हुए। इनमें ज्यादातर लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में बेड, प्लाज्मा डोनेशन, ऐंबुलेंस की सुविधा के लिए था। 1200 से ज्यादा लोगों को खाने-पीने की चीजें, 37 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार भी उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने किया।

यही नहीं, मिशन हौसला के तहत जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पौड़ी गढ़वाल के प्रत्येक थाने में “कम्युनिटी बास्केट” लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद करना चाहता है, तो वह इसमें राशन, फल, सब्जी, दवाई आदि दे सकता है। पुलिसकर्मी उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे।

यह तस्वीर देख आप पुलिस के इन जवानों को सैल्यूट करेंगे। कोरोना काल में मिशन हौसला के तहत एक फोन पर थाने के वाहन से समय से ऑक्सीजन सिलेंडर घर पर पहुंचाया। नैनीताल पुलिस ने फोन करने वाले युवक के पिता की जान बचाई।

मिशन हौसला के तहत उत्तरकाशी पुलिस थाना पुरोला के बाद कोविड कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों की मदद के लिए बड़कोट, नोगांव व तहसील चिन्यालीसौड़ मैं दिचली व गमरी पट्टी क्षेत्र में 4 एम्बुलेंस आवंटित की गई हैं, जिससे जल्दी से लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

Image

मिशन हौसला के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाएं, ऑक्सीजन, प्लाज्मा, राशन आदि मदद जरूरतमंदों तक पहुंचाने में पुलिस का सहयोग करने वालों को मिशन हौसला उत्तराखंड पुलिस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...