Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून फिर बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

फिर बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

मई के आखिरी दो दिन और जून महीने के पहले दिन उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। देखिए आपके इलाके में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम...

उत्तराखंड में फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। यह यलो अलर्ट है। इसके तहत कहा गया है कि प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में तेज बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती है। दून में रविवार को बारिश की संभावना है। शनिवार सुबह भी दून में बारिश हुई थी जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया था।

पहले जानिए रविवार के मौसम का अनुमान
आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड में कोरोना केस घटे तो क्या खत्म होगा कर्फ्यू? समझिए क्या मिल रहे संकेत

सोमवार यानी 31 मई के मौसम का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेकों स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के आसार है।

1 जून के मौसम के आसार
उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन और बर्फबारी की संभावना है। जून महीने के पहले दिन मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Viral Video: सेना की वर्दी पहन शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका बोलीं- वह यहीं कहीं हैं और सब देख रहे हैं!

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...