जरूरतमंदों तक पहुंच रही स्वामी वीरेंद्रानंद की सत्कर्मा कोविड आर्मी, धारचूला-मुनस्यारी के दुर्गम इलाकों में लोगों को मिल रही दवाएं

जरूरतमंदों तक पहुंच रही स्वामी वीरेंद्रानंद की सत्कर्मा कोविड आर्मी, धारचूला-मुनस्यारी के दुर्गम इलाकों में लोगों को मिल रही दवाएं

स्वामी वीरेंद्रानंद उत्तराखंड में एक जाना पहचाना नाम है। कोरोना की पहली लहर में वह खुद गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करते रहे। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए उन्होंने अपने सत्कर्मा मिशन के सदस्यों की एक टीम बनाई और गांव-गांव राहत पहुंचाने में जुट गए। यह सिलसिला कोरोना की दूसरी लहर में लगातार जारी है।

कोरोना के इस संकट काल में गरीब और बेसहारा लोगों को मदद की सख्त जरूरत है जिनके पास कमाई का जरिया नहीं है। ऐसे लोग मास्क, सेनेटाइजर का खर्च नहीं उठा सकते या कहें कि कोरोना से अपनी रक्षा नहीं कर सकते हैं। इन्हें संक्रमण से बचाने के लिए कई सामाजिक संगठन भी काम कर रहे हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-मुनस्यारी के दुर्गम इलाकों में लोगों के लिए मदद का पर्याय बनकर उभरा है सत्कर्मा मिशन। हिमालयन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद की प्रेरणा से चलने वाला यह संगठन मिशन मोड में लोगों तक जरूरी दवाएं, मास्क सैनिटाइजर और राशन पहुंचा रहा है।

 

 

स्वामी वीरेंद्रानंद के निर्देशन में सत्कर्मा कोविड आर्मी गठित की गई है, जो जरूरतमंदों की दिन-रात मदद कर रही है। हाल में मिशन के सदस्यों ने बिर्थी, मुनस्यारी, बसंतकोट, मदकोट, बंगापानी, जाराजिबली, बरम और कई गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों का हालचाल जाना। लोगों के बुखार की जानकारी ली और पीड़ितों को जरूरत के अनुसार कोविड मेडिसिन किट वितरित की गई।

 

सबसे अहम बात यह है कि सत्कर्मा मिशन की इस मुहिम में समाज के सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं। सरकारी सेवा, समाज सेवा, राजनीति जैसे क्षेत्रों से लोग सत्कर्मा मिशन के अभियान में योगदान दे रहे हैं। डॉ. दुर्गा प्रसाद, डॉ. नवीन चंद्र शर्मा प्रधानाचार्य विवेकानंद इंटर कॉलेज मुनस्यारी, कुणाल राठौड़ भाजयुमो के पदाधिकारी, श्रीमती भागीरथी परिहार समाज सेविका और भाजपा कार्यकर्ता प्रेम सिंह परिहार और अनेक समाजसेवियों ने साथ मिलकर जरूरतमंदों को कोविड मेडिसन किट प्रदान की।

धारचूला विधानसभा में वैश्विक महामारी से पीड़ित लोगों तक भी सत्कर्मा मिशन के लोग पहुंचे। सत्कर्मा कोविड आर्मी के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद के निर्देशन में सत्कर्मा कोविड आर्मी गांव-गांव पहुंच रही है। सृदांग से जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि और युवा नेता सोनू मर्तोलिया की टीम के सदस्यों ने पांगला, जयकोट, गसकु, कुरीला, गर्वाधार, माकं कैलाश, सिरखा गांव में पहुंचकर बुखार पीड़ितों को दवाएं मुहैया कराई।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this