Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव में कौन होगा भाजपा का सीएम चेहरा, अजय भट्ट ने दिया जवाब
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव में कौन होगा भाजपा का सीएम चेहरा, अजय भट्ट ने दिया जवाब

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अब 10 महीने से भी कम समय बचा है। पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी एक नए प्लेयर के रूप में मैदान में है। उधर, अचानक सीएम का चेहरा बदले जाने से भाजपा की ओर से अगला सीएम फेस कौन होगा, कह पाना मुश्किल है। अब सांसद अजय भट्ट ने इसका जवाब दिया है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से एक साल पहले भाजपा ने अचानक प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन कर दिया। पार्टी के अध्यक्ष के साथ ही मुख्यमंत्री भी बदल गए। पार्टी चुनावी मोड में पहले से आ चुकी है। अगले चुनाव में सीएम फेस को लेकर ऊहापोह की स्थिति अब भी बरकरार है। इस बीच, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने साफ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चेहरे पर लड़ा जाएगा। दरअसल, केवल एक साल के मिले कार्यकाल में सीएम तीरथ को खुद साबित करने के साथ ही पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। अजय भट्ट ने कहा कि अगले चुनाव में स्वाभाविक रूप से सीएम तीरथ सिंह रावत ही पार्टी का चेहरा होंगे।

सांसद ने कहा कि जो मुख्यमंत्री होता है, वही सत्तासीन पार्टी का चेहराहोता है। उसी के नेतृत्व में जनता के बीच जाया जाता है। उन्होंने कह कि जब-जब चुनाव हुए सत्तासीन दलों के सीएम ही फेस रहे हैं।

उरी आतंकी हमले में घायल उत्तराखंड का सपूत शहीद, पेट में लगी थी गोली

सीएम की तारीफ करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि रावत सौम्य और मृदुभाषी हैं और जमीन से जुड़े नेताओं में से हैं। उनके नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा भी अपनी रणनीति बनाकर काम कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...