Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया
नैनीताल

नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से सांसद अजय भट्ट राज्‍य में पार्टी के मुखिया भी रहे हैं। वह विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। अजय भट्ट उत्‍तराखंड में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। राज्य में भाजपा की सरकारों में कई मंत्रालयों का अनुभव उनके पास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के विस्तार के साथ ही नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को अहम जिम्मेदारी देते हुए देश का नया रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें पर्यटन मंत्रालय में भी राज्यमंत्री बनाया गया है। उत्तराखंड कोटे के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले एकमात्र सांसद अजय भट्ट रहे।

कैबिनेट विस्तार से पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते ऐसा हुआ है। हालांकि मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ महीने तक मंत्रालयों की समीक्षा के बाद कैबिनेट में बदलाव का फैसला लिया है।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से सांसद अजय भट्ट राज्‍य में पार्टी के मुखिया भी रहे हैं। वह विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। अजय भट्ट उत्‍तराखंड में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। राज्य में भाजपा की सरकारों में कई मंत्रालयों का अनुभव उनके पास है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

नैनीताल जू के वन विभाग कार्यालय में लगी आग, 15 साल पुराने अहम दस्तावेज जले

नैनीताल चिड़ियाघर क्षेत्र स्थित वन विभाग के डिवीजन कार्यालय में गुरुवार सुबह...

ज्योलीकोट में दूषित पानी पर छह अभियंताओं पर कार्रवाई, NEET फर्जीवाड़े में आठ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त

उत्तराखंड में जन समस्याओं और प्रशासनिक लापरवाही के मामलों में सरकार की...

हल्द्वानी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी नहीं समझ सकते वंदे मातरम् का महत्व

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में आयोजित सभा और...