Saturday , 5 September 2026
Home Uncategorized नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया
Uncategorizedउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के विस्तार के साथ ही नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को अहम जिम्मेदारी देते हुए देश का नया रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें पर्यटन मंत्रालय में भी राज्यमंत्री बनाया गया है। उत्तराखंड कोटे के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले एकमात्र सांसद अजय भट्ट रहे।

कैबिनेट विस्तार से पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते ऐसा हुआ है। हालांकि मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ महीने तक मंत्रालयों की समीक्षा के बाद कैबिनेट में बदलाव का फैसला लिया है।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से सांसद अजय भट्ट राज्‍य में पार्टी के मुखिया भी रहे हैं। वह विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। अजय भट्ट उत्‍तराखंड में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। राज्य में भाजपा की सरकारों में कई मंत्रालयों का अनुभव उनके पास है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...