Home देश-विदेश Election 2022: धर्मेंद्र प्रधान को यूपी विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया, पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत, मणिपुर के लिए भूपेंद्र यादव को मिली जिम्मेदारी
देश-विदेश

Election 2022: धर्मेंद्र प्रधान को यूपी विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया, पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत, मणिपुर के लिए भूपेंद्र यादव को मिली जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां कर दी है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Image

यह भी देखें – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रह्लाद जोशी को बनाया प्रभारी, लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सहप्रभारी बने

वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह  पुरी, मीनाक्षी लेखी और लोकसभा सांसद विनोद चावड़ा सहप्रभारी बनाए गए हैं।

Image

वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव को मणिपुर का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल को सहप्रभारी का दायित्व दिया गया है।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...