Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोविड नियमों के साथ आज उत्तराखंड के कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुल गये
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोविड नियमों के साथ आज उत्तराखंड के कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुल गये

आज लगभग एक साल और छः महीने के बाद उत्तराखंड के 1 से 5वीं तक के स्कूल से खुल गये है। कोरोना नियमों के पालन के साथ बच्चे स्कूल आये और वह तीन घंटे स्कूल में रहकर पढ़ाई करते रहे।

कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मार्च 2020 से प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया था लेकिन अब हालात कुछ सामान्य होने के बाद सरकार ने आज से स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया गया था।

शासन के आदेश के बाद विभाग की ओर से स्कूलों को खोले जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल के निर्देशों के अनुसार सभी स्कूलों में एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पूरी तरह से पालन करते हुए बच्चों को प्रवेश दिया गया। अधिकांश स्कूलों में बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही एंट्री मिली। अधिकतर सरकारी स्कूलों की कक्षाएं तीन घंटे चलेंगी।

बच्चों की पढ़ाई के नुकसान को कम किया जा सके इसके लिए डायट और एससीईआरटी के सहयोग से बच्चों के लिए ब्रिजकोर्स चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने कहा कि स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई जारी रहेगी। अभिभावकों पर बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं होगा।

उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 3.5 लाख और निजी स्कूलों में 4 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...