Home देश-विदेश …1 अरब कोरोना वैक्सीन, आज सुबह 9.48 बजे भारत ने इतिहास रच दिया, सरकार बोली- वैक्सीन सेंचुरी
देश-विदेश

…1 अरब कोरोना वैक्सीन, आज सुबह 9.48 बजे भारत ने इतिहास रच दिया, सरकार बोली- वैक्सीन सेंचुरी

भारत ने कर दिखाया। जी हां, आज पूरा देश ही नहीं दुनिया इस बात को कह और स्वीकार कर रही है। आज कोरोना वैक्सीन लगाने का भारत ने सबसे बड़ा रेकॉर्ड बना दिया है। इतनी बड़ी आबादी को कम समय में वैक्सीन लगा पाना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है।

कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत ने आज इतिहास रच दिया। आज सुबह 9.48 बजे भारत का टीकाकरण अभियान 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर गया। इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत देश और विदेश के नेताओं, डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने बधाई दी है।

यह कोई आसान काम नहीं था। पहले लोग कई तरह की अफवाहों और भ्रांतियों में घिरे थे लेकिन सरकार की ओर से जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि भारत के लगभग 75 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। देश की 31 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराक लग चुकी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा- भारत ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस सफलता के लिए भारतीय साइंस के साथ-साथ 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना को श्रेय दिया। महामारी के खिलाफ इस जंग में कई डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्टाफ ने अपनी जान गंवा दी, उन्हें आज नमन किया जा रहा है।

#VaccineCentury के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं। अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर व्यक्ति की सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूं। जय हिन्द!

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हमारे स्वास्थ्य कर्मियों पर हमें गर्व है।

100 करोड़ डोज लगाने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दशभर में जश्न मनाया जा रहा है। देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार जताया जा रहा है। देश में 100 करोड़ टीकाकरण का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भी बड़ा आयोजन किया गया, यहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...