Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार में स्वामी अवधेशानंद और परमात्मानंद सरस्वती से मिले गृह मंत्री अमित शाह
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

हरिद्वार में स्वामी अवधेशानंद और परमात्मानंद सरस्वती से मिले गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री ने देव-दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदू धर्म आचार्य सभा के संयोजक स्वामी परमात्मानंद सरस्वती एवं अन्य संतजनों और शीर्षस्थ गणमान्य विभूतियों से आध्यात्मिक चर्चा भी की।

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बताया कि राष्ट्र के सकल अभ्युदय एवं विश्व-कल्याण की मंगलकामना के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीहरिहर आश्रम पधार कर भगवान महामृत्युंजय महादेव एवं श्री पारदेश्वर महादेव का दर्शन और पूजन किया। इस अवसर पर पूज्य स्वामी निर्मलानंदनाथ जी महाराज, चुन चुन गिरि मठ (कर्नाटक), आचार्य श्री कृष्णमणि, प्रमुख कृष्ण प्रणामी संप्रदाय (गुजरात- राजस्थान), महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद सरस्वती, मुंबई ( सुरत गिरि बंगला, हरिद्वार) आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योगगुरु स्वामी रामदेव, गीता ज्ञान संस्थानम्, कुरुक्षेत्र के प्रमुख गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द भी वहां मौजूद थे।

स्वामी परमात्मानंद सरस्वती जी और पीएम मोदी दोनों ही स्वामी दयानंद सरस्वती जी के शिष्य रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह की उनसे मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है। कोरोना काल में भी स्वामी परमात्मानंद ने समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई थी। पीएम के बारे में स्वामी जी कहते रहे हैं कि जो गुरु से मिला उसे लोगों में पीएम बांट रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles