आज देहरादून में कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस कमेटी की कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और ‘उत्तराखंड स्वाभिमान, चारधाम, चार काम’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्रोग्राम को भी लांच किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए डा. हरक सिंह रावत भी उपस्थित थे।
WATCH LIVE : उत्तराखंड कांग्रेस का चुनावी कैंपेन अभियान व गीत "उत्तराखंडी स्वाभिमान, चार धाम – चार काम" का विमोचन https://t.co/JsvJAkCbvh
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) January 24, 2022
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो एलपीजी सिलिंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में वादा कर रहे हैं कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर एलपीजी सिलिंडर की कीमत 500 रुपये के पार नहीं जाएगी।


Leave a comment