उत्तराखंड भाजपा के संकल्प पत्र की बड़ी बातें
- सीमा प्रहरी योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और युवाओं को सीमावर्ती जिलों में बसने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। पूर्व सैनिकों को आसान कर्ज देने के लिए जनरल बिपिन सिंह रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के अंतर्गत 500000 रुपये तक के ऋण पर 50ः तक गारंटी कवर दिया जाएगा।
- पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से दिए गए 6000 रुपये के अतिरिक्त किसानों को 2000 रुपये की राशि प्रतिवर्ष प्रदान करने के लिए सीएम किसान प्रोत्साहन निधि बनाई जाएगी।
- हर गांव में एक संग्रह केंद्र के साथ प्रत्येक ब्लॉक में डेयरी सहकारी समितियों की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपए की कोशिश निधि का गठन किया जाएगा।
- उत्तराखंड ऑर्गेनिक्स ब्रांड बनाएंगे जिसके आउटलेट राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल और अन्य राज्य की राजधानियों में स्थापित किए जाएंगे। चार धाम सर्किट के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में भौतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा गढ़वाल के चार धाम जैसी ही कुमाऊनी प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानस कट मंदिर माला मिशन को शुरू किया जाएगा।
- सभी गरीब घर में 1 साल में 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। निर्धन परिवारों की महिला मुखिया ओं को वित्तीय मदद दी जाएगी।
- राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। मेडिकल सीटों की क्षमता में 30ः की वृद्धि होगी। कुमाऊं में एम्स को एक सेटेलाइट केंद्र स्थापित किया जाएगा। और आवश्यक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने पर घोषणा पत्र के तहत श्चार धाम, चार कामश् पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए अलग विभाग बनाने और इसका जिम्मा कैबिनेट मंत्री को देने की बात कही गई है।
उत्तराखण्ड बीजेपी के दृष्टि पत्र के विमोचन कार्यक्रम से लाइव। #UttarakhandWithBJP https://t.co/cWQvfyDpAF
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 9, 2022


Leave a comment