Home उत्तराखंड न्यूज़ नड्डा ने केदारनाथ, चौबट्टाखाल और कोटद्वार में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

नड्डा ने केदारनाथ, चौबट्टाखाल और कोटद्वार में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की

उत्तराखंड में मतदान के अब कुछ दिन ही बचे हैं इसके लिए भाजपा के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केदारनाथ, चौबट्टाखाल और कोटद्वार में रैलियां की। उन्होंने कहा कि जब केदारनाथ में त्रासदी हुई थी तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने कहा था कि केदारनाथ मुझे दे दो मैं सुधार दूंगा। उस समय की उत्तराखंड की सरकार ने नहीं सुनी, भगवान ने सुनी और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने केदारनाथ और उत्तराखंड के विकास कार्य को आगे बढ़ाया।

उत्तराखंड में मतदान के अब कुछ दिन ही बचे हैं इसके लिए भाजपा के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केदारनाथ, चौबट्टाखाल और कोटद्वार में रैलियां की। जिसमें उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

सबसे पहले जेपी नड्डा ने केदारनाथ विधानसभा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज बाबा केदारनाथ की पावन भूमि पर जनसभा को संबोधित करने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आध्यात्मिक धरोहर को सहेजने और इसे पुनर्जीवित करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। केदारनाथ के विकास को और गति देने के लिए, यहां की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब केदारनाथ में त्रासदी हुई थी, तो उसमें भी कांग्रेस के लोगों ने मलाई खायी थी और सबकुछ ऐसे ही उजड़ा हुआ छोड़ दिया था। इसको ठीक ढंग से फिर से स्थापित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अब केदारनाथ में विकास की अनेक कहानियां लिखी जायेंगी।

इसके बाद उन्होंने चौबट्टाखाल विधानसभा में रैली को संबोधित किया, यहां से सतपाल महाराज भाजपा के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल की सेवा की है, उन्होंने न सिर्फ चौबट्टाखाल से बल्कि पूरे उत्तराखंड से होने वाले पलायन को रोकने का काम किया है तथा यहां के विकास में योगदान दिया है। उनके इस काम को देखते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा के उम्मीदवार सतपाल महाराज को जिताने के लिए वोट करें।

 

जेपी नड्डा ने तीसरी रैली वीरभूमि कोटद्वार में की, इसमें उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा। भाजपा ने सदैव मातृ-शक्ति को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। विशाल संख्या में एकत्र यहां की महिला शक्ति यह स्पष्ट संकेत दे रही है कि आप सभी ने बहन रितु खंडूरी को अपना आशीर्वाद देकर, विधानसभा में भेजने का निर्णय ले लिया है।

उन्होंने कहा कि जब केदारनाथ में त्रासदी हुई थी तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने कहा था कि केदारनाथ मुझे दे दो मैं सुधार दूंगा। उस समय की उत्तराखंड की सरकार ने नहीं सुनी, भगवान ने सुनी और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने केदारनाथ और उत्तराखंड के विकास कार्य को आगे बढ़ाया।

आज उत्तराखंड विकास की ओर अग्रसर है यहां पर ऑल वैदर रोड़ और रेल परियोजना का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा भी यहां पर कई योजनाओं पर भी काम चल रहा है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सियासी घमासान के बीच जन मुद्दे रहे पीछे, आठ घंटे चार मिनट चली कार्यवाही

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में...

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...