Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ योग गुरु बाबा रामदेव के पोखरी स्थित वेदा लाइफ संस्थान पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, आयुर्वेदिक पद्धति की जानकारी ली
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

योग गुरु बाबा रामदेव के पोखरी स्थित वेदा लाइफ संस्थान पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, आयुर्वेदिक पद्धति की जानकारी ली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन यमकेश्वर ब्लाक के पोखरी स्थित पतंजलि योगपीठ के वैलनेस सेंटर में पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर वैलनेस सेंटर में उपचार की आयुर्वेदिक पद्धति की जानकारी ली।

आजकल योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिन के प्रवास पर हैं। वह अपने पैतृक गांव पंचूर में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यहां से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोखरी गांव पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ ने ट्यूट करके इस बात की जानकारी दी कि पौड़ी-गढ़वाल में पतंजलि वेलनेस की योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की इंटीग्रेटेड थेरेपी के अत्याधुनिक केंद्र ‘वेदालाइफ-निरामयम्’ का उद्घाटन आज संपन्न हुआ। यह केंद्र हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही व्यापक पैमाने पर रोजगार सृजन का कारक भी बनेगा।

पोखरी गांव में पतंजलि योगपीठ ने वेदा लाइफ वैलनेस सेंटर की स्थापना की है। वेदा लाइफ में पहुंचने पर पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने योगी आदित्यनाथ को वैलनेस सेंटर में संचालित होने वाले आयुर्वेदिक उपचार तथा पंचकर्म आदि से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, आचार्य बालकृष्ण और यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट मौजूद थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...