Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा: पहाड़ी से लुढके पत्थर की चपेट में आया एक तीर्थ यात्री
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा: पहाड़ी से लुढके पत्थर की चपेट में आया एक तीर्थ यात्री

केदारनाथ धाम जाते समय पहाड़ी से लुढके पत्थर की चपेट में आया एक तीर्थ यात्री ।

आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.के. शुक्ला ने बताया कि करीब 10 बजे केदारनाथ धाम जा रहा रायगढ (छत्तीसगढ) निवासी 62 वर्षीय तीर्थ यात्री अचानक पहाड़ी से लुढके पत्थर की चपेट में आ गयीं। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्री के सिर पर पत्थर लगने से चोटिल को उनके सह यात्रियों द्वारा पास स्थित एसएडी गौरीकुंड लाया गया। जहां उनके सिर पर लगी चोट का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल तीर्थ यात्री को 108 एंबुलेंस से सोनप्रयाग तक लाया गया। जहां से जिला प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए एअर लिफ्ट किया गया।

रुद्रपयाग प्रशासन के अनुसार अब तक बीमार एवं घायल हुए 11 यात्रियों को एअर लिफ्ट कर उनकी जान बचाई गई है। इनमें चोट लगने के 5 मामले शामिल हैं। श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 16 चिकित्सा इकाईयों में अब तक 9356 की ओपीडी की गई, जिसमें से 6683 पुरूषों व 2673 महिलाओं की जांच कर दवा वितरित की गई। इसके अलावा पैदल मार्ग पर 13 चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य सेवा हेतु समुचित व्यवस्था की गई है।

यात्रियों से प्रत्येक एमआरपी पर अपने शरीर में ऑक्सीजन के स्तर की जांच करने व वहां पर 10 मिनट का विश्राम करने के बाद यात्रा शुरू करने, गर्म एवं ऊनी वस्त्र साथ में रखने, धूम्रपान व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से परहेज करने, यात्रा के दौरान पानी पीते रहने व भूखे पेट न रहने की अपील की है। साथ ही श्वांस रोग, हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को विशेष सावधानी बरतने के साथ ही उनके चिकित्सक का परामर्श पर्चा एवं चिकित्सक का संपर्क नंबर अवश्य साथ रखने की अपील की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...