Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सीएम का बड़ा फैसला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सीएम का बड़ा फैसला

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कर दिया है। दरअसल, इस कमेटी में 5 सदस्यों को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रुप से पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कमेटी गठित किए जाने के बाद उत्तराखंड राज्य देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए पहल शुरू कर दी है।

ड्राफ्टिंग कमेटी में 5 लोग शामिल

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर गठित कमेटी मे पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, पूर्व जज रंजना देसाई को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। बता दे रंजना देसाई सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज है।साथ ही हाईकोर्ट के पूर्व जज प्रमोद कोहली भी कमेटी में शामिल किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़ को भी कमेटी का सदस्य बनाया गया। वहीं दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल भी कमेटी में शामिल।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...