Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मिशन मर्यादा के तहत केदारनाथ में हुक्का पीने वालो पर कड़ी कार्यवाही
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

मिशन मर्यादा के तहत केदारनाथ में हुक्का पीने वालो पर कड़ी कार्यवाही

पैदल रास्ता छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट तक करीब 700 मीटर बर्फ से घिरा हुआ है। अगले एक सप्ताह में इसे साफ कर दिया जाएगा। 25 अप्रैल से पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से धाम तक आवाजाही शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को तय समय यानी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खोले जाएंगे।

केदारनाथ धाम में दो युवकों को हुक्का पीना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दानों युवकों को पकड़ कर चालान कर दिया। पुलिस ने युवकों को धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने की हिदायत दी। दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले हैं।रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हुक्का पीते हुए पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर उनका चालान किया। साथ ही दोनों को कड़ी हिदायत दी गई है। केदारनाथ धाम में राजस्थान बीकानेर के दो युवक खुले में हुक्का पी रहे थे।

मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु अर्जुन सिंह रावत और दीपक जोशी की नजर इन दोनों युवकों पर पड़ गई। दोनों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर दिया। पकड़े गए युवकों का नाम किशोर और अनिल है, जो बीकानेर (राजस्थान) के रहने वाले हैं।वहीं, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मर्यादा भंग करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले भी 13 जून को केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के बीच हुक्का के साथ हुड़दंग मचा रहे तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटा था।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि
पुलिस केदारनाथ समेत सभी धार्मिक स्थलों की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने का हर संभव प्रयास में जुटी है। कुछ हुड़दंगी तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...