Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनसरोकार

सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

यूकेएसएसएससी के बाद अब विधानसभा में नियुक्तियों का मुद्दा गरमा गया है इससे न केवल राज्य बल्कि देश में भी इस बात की खूब चर्चा हो रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एक्शन में दिख रहे हैं। सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को पत्र लिखकर निवेदन किया है की विधान सभा में हुई नियुक्तियां की जांच हो और गलत पाए जाने पर नियुक्तियों को रद्द किया जाए।

सीएम धामी ने यह भी कहा है कि आगे की नियुक्तियों के लिए पारदर्शिता लाई जाए। इसके बाद अब सबकी निगाहें विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर टिकी हैं कि वह इस बात पर क्या कार्रवाई करती हैं। इससे पहले सीएम धामी ने 2015 में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती पर भी विजलेंस द्वारा जांच बिठा दी है।

इससे पहले कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा में रिश्तेदारों की भर्ती का मामला दिल्ली में उठाकर केंद्र सरकार से इसकी जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग की थी। पार्टी ने युवाओं से अपील की थी कि इस लड़ाई में मजबूती के साथ सामने आयें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...