भारत के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत की याद में उनके उत्तराधिकारी जनरल अनिल चौहान वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज का दौरा किया और उन्होंने वहां पर व्याख्यान दिया। जनरल चौहान का यह दौरान सीडीएस बिपिन रावत के निधन के बाद हो रहा है। गौरतलब रहे कि 8 दिसंबर, 2021 को जनरल रावत भाषण देने के लिए वेलिंगटन जा रहे थे। इसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटना हो गया था। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत व 12 अन्य सैन्यकर्मियों ने जान गंवा दी थी।

रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सीडीएस जनरल अनिल चौहान दिवंगत जनरल बिपिन रावत की याद में भाषण देने के लिए वेलिंगटन स्थित डीएसएससी पहुंचे। वर्तमान सीडीएस ने जनरल रावत के साथ मिलिट्री ऑपरेशंस के महानिदेशक और फिर पूर्वी सेना कमांडर के रूप में काम किया है। उन्हें जनरल रावत के बाद इसी साल अक्तूबर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ चुना गया था।
अधिकारियों ने बताया, सीडीएस अनिल चौहान उन सभी सैनिक परिवारों के सदस्यों के साथ वेलिंगटन में समय बितायेंगे, जिन्होंने आठ दिसंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी थी। भारतीय नौसेना के मुताबिक, दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर प्रशिक्षु को ट्राफी दी जाएगी।


Leave a comment