Home ताज़ा ख़बर जनरल रावत का अधूरा व्याख्यान पूरा करने वेलिंगटन पहुंचे जनरल चौहान
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशफ़ौज

जनरल रावत का अधूरा व्याख्यान पूरा करने वेलिंगटन पहुंचे जनरल चौहान

भारत के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत की याद में उनके उत्तराधिकारी जनरल अनिल चौहान वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज का दौरा किया और उन्होंने वहां पर व्याख्यान दिया।

भारत के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत की याद में उनके उत्तराधिकारी जनरल अनिल चौहान वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज का दौरा किया और उन्होंने वहां पर व्याख्यान दिया। जनरल चौहान का यह दौरान सीडीएस बिपिन रावत के निधन के बाद हो रहा है। गौरतलब रहे कि 8 दिसंबर, 2021 को जनरल रावत भाषण देने के लिए वेलिंगटन जा रहे थे। इसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटना हो गया था। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत व 12 अन्य सैन्यकर्मियों ने जान गंवा दी थी।

रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सीडीएस जनरल अनिल चौहान दिवंगत जनरल बिपिन रावत की याद में भाषण देने के लिए वेलिंगटन स्थित डीएसएससी पहुंचे। वर्तमान सीडीएस ने जनरल रावत के साथ मिलिट्री ऑपरेशंस के महानिदेशक और फिर पूर्वी सेना कमांडर के रूप में काम किया है। उन्हें जनरल रावत के बाद इसी साल अक्तूबर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ चुना गया था।

अधिकारियों ने बताया, सीडीएस अनिल चौहान उन सभी सैनिक परिवारों के सदस्यों के साथ वेलिंगटन में समय बितायेंगे, जिन्होंने आठ दिसंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी थी। भारतीय नौसेना के मुताबिक, दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर प्रशिक्षु को ट्राफी दी जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...